January 6th, 2009
Ok, I am being myself and starting the year with an amorous poem that I wrote sometime back.
Volunteers (this is for anyone who reads this… especially Abhi, Ashes, Lazy, Deepu, Sandeip, Kanan etc.), please help in translation for my non-Hindi readers. Much appreciated. I know translations are never the same but we need to give them something to have an idea.
I am just short of time. You can leave the translation in comment section & I’ll update the post. Thank you.
P.S.- More than one translation are welcome whole heartedly.
रात में सोने से पहले
तुम थे पास लेटे
मेरे बालों से खेलते
बंद आँखों में भी तुम थे
सपनों को गुदगुदाते
पूरे बदन में मीठी सी सिहरन दौड़ाते
आँख खुली तो तुम बन आए
पहली किरण और चूमा था
मेरी पलकों को
तुम ही बताओ तुम कैसे हो मुझसे जुदा ?
Ok, the attempted translation by Unmukt. I have changed a few words to make it more meaningful. You can see his version in comment section.
Before I went off to sleep;
you were there lying next to me;
Playing with my hair.
You were there even in my dreaming eyes.. ..
playing, tickling and
touching me personally.
When I woke up;
you came as first ray of sun;
and kissed my heaving eyelids.
Who says you are not with me ?
Current song- Juda Hoke Bhi Tu Mujhme Kahin Baki Hai – Aadat
Technorati Tags:- Poetry Love Hindi
Share this post:-
Tags: Hindi, Love, Poetry·
August 12th, 2008
सुबह सवेरे सीढियां चढ़ते पैर
ले गए मन्दिर में,
गुमसुम, ज्वालामुखी सी शांत
हाथ जोड़ मांगी मैंने दुआ |
आज जन्मदिन है उसका,
अनचाहे ही रोज़ आता है सपनों में |
गए साल की तरह आज भी
कर्म निभा रहा है वो अपनों में |
सदियाँ बीत गई
उसकी आवाज़ सुने
आँखें पथरा गई
कोई ख़त पढ़े |
किया था वादा उसने, इस बार
साथ जशन मनाने का |
झूठ ! तरीका उसका ये अच्छा नहीं
मसरूफ़ियत दिखाने का |
भीगे मौसम की सूखी बारिश में
वक़्त है ये जाम उठाने का |
मुस्कुरा ऐ दिल, खुशी के फूल खिला,
आज दिन है फिर से महक जाने का |
पर कमबख्त मानता नहीं, आँखें सुनती नहीं
ढूँढती हैं बहाना सैलाब बहाने का |
भरपूर मिलें, उसकी खुशियाँ कभी कम न हों..
ग़म नहीं फ़िर ख़ुद के शामिल न हो पाने का |
Note:-Translation in the comment section.
Current Song:- Karoge Yaad to Har Baat Yaad Aayegi - Bhupinder
Technorati Tags:- Poetry Hindi
Share this post:-
Tags: Hindi, Love, Poetry·
December 20th, 2007
This poem is for a wonderful couple.. I am sure both of them would very much relate to it. Long live fantasies of their unbound love in their balcony.
वो बालकनी जो हमारी सिर्फ़ हमारी है |
गवाह है हर रोज़ एक नई कहानी की,
कुछ बातों की, यादो की, ख्वाबो की
जो हमारे, सिर्फ़ हमारे हैं |
वकत, महकी बहकी साँसों की तरह
कभी रुक जाता, कभी तेज़ भागता,
पल पल चुनौती देता
वहशी ज़िद्दी प्यार को |
हाथ जो तुम्हें महसूस करते
धड़कन जो बढ़ती जाती
पहलू जो कसते जाते
जलते होंठ जो सिलते जाते |
और पेड़ के पीछे से झांकता चाँद
आँखों देखा हाल सुनाता तारों को |
बाकी की कहानी सुबह सब कह देंगे
वो सकुचाती शर्माती चादर, टूटी चूड़ियाँ
बिखरा काजल और सूखे फूल |
राज़दार वो हमारी,
नटखट बालकनी गुदगुदाती मुस्काती,
करती फिर से रात के आने का इंतज़ार…
चुपके से सुनने देखने को
वही प्यार, वही ज़िद, वही नखरे, वही नशा
जो हमारे, सिर्फ़ हमारे हैं |
Sorry, no picture for Hindi version. Let the imagination take on its wings.
Attempted Read the rest of this entry »
Share this post:-
Tags: Hindi, Love, Poetry·
May 26th, 2007
I somehow managed to translate the poem, for non-Hindi readers. I know I am late, not getting enough time. The translation is just below this poem but as I always say, translations are never the same; they don’t convey the same emotions. So, Hindi readers please don’t even look at it. You will be disappointed. It does not have the same magic.
कल रात थी बहुत हसीन
समां था कुछ ज़्यादा ही रंगीन।
अचानक वो मिले कुछ ऐसे मोड़ पर
जा बैठी पहलू में, सब कुछ छोड़कर।

मुद्दतों बाद हुई थी मुलाक़ात
कुछ कहने सुनने की नहीं थी बात
बस आंखों से जाम पिए जाते थे
और उनका नाम लिए जाते थे।
वक़्त से कुछ लम्हे चुराए मैंने
और समेटकर दिल में बसाये मैंने।
फ़िर न जाने कब हो मुलाक़ात
वक़्त का तकाज़ा भी तो था साथ।
कितने अमावसों के बाद
कल आयी थी पूनम की रात।
हसीन पल और अनकही हसरतों से
भरा नहीं मन छोटी मुलाकातों से।
वादा लिया है अगली मुलाक़ात का
पर यकीन नहीं उनकी किसी बात का।
नाउम्मीद हो चली थी मैं,
लेकिन कल कैसी खिली थी मैं ।
Last Night
Very beautiful was last night,
Read the rest of this entry »
Share this post:-
Tags: Hindi, Love, Poetry·